फोटो गैलरी

Hindi Newsफरहान ने लैंगिक समानता का आह्वान किया

फरहान ने लैंगिक समानता का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र वूमेंस साउथ एशिया के पहले पुरुष गुडविल एंबेसडर अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर लैंगिग समानता का आह्वान किया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी...

फरहान ने लैंगिक समानता का आह्वान किया
एजेंसीFri, 21 Nov 2014 11:21 AM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र वूमेंस साउथ एशिया के पहले पुरुष गुडविल एंबेसडर अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर लैंगिग समानता का आह्वान किया।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान (40) ने अपने मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन (मर्द) अभियान के जरिए लैंगिक समानता जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आज (बुधवार) अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस है। चलिए इस दिन को हम कैसे एक समान भविष्य बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं, का प्रतीक बनाएं। मर्द।’’

फिलहाल फरहान अपनी बहन जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ और ‘दो’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें