फोटो गैलरी

Hindi Newsराजनाथ ने केंद्र, राज्य में एक पार्टी की ही सरकारों पर जोर दिया

राजनाथ ने केंद्र, राज्य में एक पार्टी की ही सरकारों पर जोर दिया

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज इस बात की वकालत की कि बेहतर तालमेल के लिए केंद्र और राज्यों में एक पार्टी की ही सरकारें बननी चाहिए। उन्होंने यहां कहा, तालमेल और अपेक्षित परिणामों के लिए केंद्र...

राजनाथ ने केंद्र, राज्य में एक पार्टी की ही सरकारों पर जोर दिया
एजेंसीSun, 16 Nov 2014 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज इस बात की वकालत की कि बेहतर तालमेल के लिए केंद्र और राज्यों में एक पार्टी की ही सरकारें बननी चाहिए।
उन्होंने यहां कहा, तालमेल और अपेक्षित परिणामों के लिए केंद्र तथा राज्य दोनों में एक ही पार्टी की सरकार बनना जरूरी है।
    
वह यहां हुसैनाबाद विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार कामेश्वर कुशवाहा सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने विश्वास जताया कि जम्मू कश्मीर और क्षारखंड दोनों राज्यों की जनता भाजपा को वोट देगी ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के प्रयासों को बल मिल सके।
    
उन्होंने कहा कि 14 साल पहले बिहार से अलग होने के बाद भी खनिज संपन्न झारखंड का विकास रका हुआ है और उनकी पार्टी राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड में पांच चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं और पहले चरण के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें