फोटो गैलरी

Hindi Newsबस दुर्घटना में तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बस दुर्घटना में तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल

गुमला से वाराणसी जानेवाली संजीव बस शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना एनएच-98 पर चेगौनाधाम के पास तीखे मोड़ पर हुई। हादसे में बिहार के रोहतास जिले के बबन पहाड़ी के गरजन...

बस दुर्घटना में तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Nov 2014 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गुमला से वाराणसी जानेवाली संजीव बस शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना एनएच-98 पर चेगौनाधाम के पास तीखे मोड़ पर हुई। हादसे में बिहार के रोहतास जिले के बबन पहाड़ी के गरजन यादव की मौत हो गई और तीन दजर्न से अधिक लोग घायल हो गए। बस में अधिकतर पलायन करनेवाले मजदूर सवार थे, जो बिहार और उत्तर प्रदेश में धनकटनी के लिए जा रहे थे।

भुक्तभोगियों के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलते ही छतरपुर के डीएसपी समीर कुमार तिर्की तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जवानों की मदद से घायलों को छतरपुर अस्पताल लाया गया। सुबह होने तक आधे से अधिक घायल अपने-अपने परिजनों के साथ अस्पताल से चले गये थे। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सिंह और वीरेंद्र राम (दोनों-लेस्लीगंज) को सदर अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों में ललिता देवी, अनिता कुमारी, प्रदीप सिंह, रमेश सिंह, मुनेश्वर सिंह, सुनीता कुमारी (सभी लेस्लीगंज), प्रदीप सिंह, पिंटू उरांव, निर्मल उरांव, विष्णु उरांव, पलोता देवी, होको उरांव, दिनेश उरांव (सभी घाघरा-गुमला) तथा प्रदीप सिंह(बूटी-लोहरदगा), क मरचंद राम, ब्रह्मदेव सिंह, फेकला उरांव, प्रति उरांव, मनीता देवी, तुलसी उरांव आदि शामिल हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें