फोटो गैलरी

Hindi Newsचक्रधरपुर में भाजपा ने बदला प्रत्याशी

चक्रधरपुर में भाजपा ने बदला प्रत्याशी

भाजपा को अपना दूसरा प्रत्याशी बदलना पड़ा है। चक्रधरपुर से पूर्व विधायक सुखराम उरांव ने भाजपा के सिंबल पर नामांकन किया था। सूचना है कि उन्हें एक आपराधिक मामले में अदालत सजा सुना चुकी है। यह सूचना...

चक्रधरपुर में भाजपा ने बदला प्रत्याशी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Nov 2014 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा को अपना दूसरा प्रत्याशी बदलना पड़ा है। चक्रधरपुर से पूर्व विधायक सुखराम उरांव ने भाजपा के सिंबल पर नामांकन किया था। सूचना है कि उन्हें एक आपराधिक मामले में अदालत सजा सुना चुकी है। यह सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को भाजपा ने सुखराम उरांव की पत्नी नवमी उरांव को नामांकन करा दिया। वह भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी होंगी।

सुखराम उरांव अपना नाम वापस ले लेंगे। इससे पहले भाजपा को लातेहार प्रत्याशी नारायण भोक्ता को बदलना पड़ा था। उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। एक मामले में वारंट होने पर आखिरी दिन भाजपा ने नारायण भोक्ता की जगह पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को अपना प्रत्याशी बना दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें