फोटो गैलरी

Hindi Newsआबे ने मोदी के लिए किया रात्रिभोज का आयोजन

आबे ने मोदी के लिए किया रात्रिभोज का आयोजन

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जो दोनों नेताओं के बीच असाधारण गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है। मोदी और आबे दोनों...

आबे ने मोदी के लिए किया रात्रिभोज का आयोजन
एजेंसीFri, 14 Nov 2014 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया जो दोनों नेताओं के बीच असाधारण गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है। मोदी और आबे दोनों नेता शनिवार से शुरू होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आये हैं।

आबे ने रात्रि भोज का आयोजन ऑस्ट्रेलियाई शहर ब्रिस्बेन के उस होटल में किया जहां वह रुके हुए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और जापान के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की। मोदी ने रात्रिभोज के मौके पर आबे से मुलाकात के दौरान कहा कि आपसे फिर से मिलकर प्रसन्नता हुई। प्रधानमंत्री ने हाल में जापान की पांच दिवसीय यात्रा की थी। इस दौरान मोदी और आबे की मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी, एक-दूसरे की प्रशंसा और विचार मिलते दिखे थे।

आबे ने तब भी मोदी के लिए क्योतो के इंपीरियल गेस्ट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन किया था।
 मोदी की यात्रा के दौरान जापान ने पांच वर्षों में भारत के आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 35 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया था जिसमें स्मार्ट शहरों का निर्माण और गंगा नदी का निर्मलीकरण शामिल था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें