फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़, जवान घायल

झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़, जवान घायल

झारखंड के गुमला और लातेहार की सीमा पर अवस्थित जमटी नामक स्थान पर गुरुवार को नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो रही है। सुबह चार बजे शुरू हुई मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की सूचना है। इस...

झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़, जवान घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Nov 2014 11:06 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के गुमला और लातेहार की सीमा पर अवस्थित जमटी नामक स्थान पर गुरुवार को नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो रही है। सुबह चार बजे शुरू हुई मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की सूचना है। इस इलाके में पिछले तीन दिन से नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था। आरंभिक सूचना के अनुसार नक्सली कमांडर नकुल जी के दस्ते के करीब डेढ़ सौ नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ चल रही है। दोनों जिलों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा जा रहा है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें