फोटो गैलरी

Hindi Newsसर्वे : दिल्ली में भाजपा को बहुमत के आसार

सर्वे : दिल्ली में भाजपा को बहुमत के आसार

एबीपी न्यूज-नीलसन के पहले ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। सोमवार को एबीपी न्यूज पर प्रसारित पोल के मुकाबिक बतौर सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों की पहली पसंद...

सर्वे : दिल्ली में भाजपा को बहुमत के आसार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Nov 2014 11:16 AM
ऐप पर पढ़ें

एबीपी न्यूज-नीलसन के पहले ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना लेगी। सोमवार को एबीपी न्यूज पर प्रसारित पोल के मुकाबिक बतौर सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों की पहली पसंद हैं। आपको बता दें कि 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 32, आम आदमी पार्टी को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी। एक सीट निर्दलीय और एक सीट जेडीयू के खाते में गई थीं।

आम आदमी पार्टी के लिए महज संतोष की बात यह है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता में मामूली अंतर से ही सही, बतौर सीएम उनकी पहली पसंद हैं, हालांकि, उन्हें हर्षवर्धन से कड़ी टक्कर मिल रही है। एबीपी न्यूज-नीलसन ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली के 39 फीसद मतदाता अरविंद केजरीवाल को बतौर सीएम पंसद करते है तो 38 फीसद मतदाता डॉक्टर हर्षवर्धन को बतौर सीएम देखना चाहते हैं।

दिल्ली की 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को महज 7 फीसदी जनता ही एक बार फिर सीएम के तौर पर देखना चाहती है। सीएम की रेस में भाजपा नेता जगदीश मुखी चौथे नंबर हैं और उन्हें महज 5 फीसदी जनता पसंद करती है। सतीश उपाध्याय और अरविंदर सिंह लवली को चार-चार फीसदी जनता ही पसंद कर रही है। दो फीसदी मतदाओं की पसंद के साथ अजय माकन सबसे नीचले पायदान पर चल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें