फोटो गैलरी

Hindi Newsटीम इंडिया के कप्तान धौनी का ई-मेल आइडी हुआ हैक

टीम इंडिया के कप्तान धौनी का ई-मेल आइडी हुआ हैक

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का ई-मेल आइडी हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी माही की पत्नी साक्षी धौनी ने अपने फेसबुक वॉल पर दी। साक्षी ने माही के ई-मेल हैक होने की जानकारी देते हुए...

टीम इंडिया के कप्तान धौनी का ई-मेल आइडी हुआ हैक
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Nov 2014 10:44 AM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का ई-मेल आइडी हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी माही की पत्नी साक्षी धौनी ने अपने फेसबुक वॉल पर दी।

साक्षी ने माही के ई-मेल हैक होने की जानकारी देते हुए लिखा है : आइ एम सो सैड टुडे, माही आइडी इज हैक्ड (मैं आज बहुत उदास हूं। माही की आइडी हैक हो गई है)।

साक्षी के फेसबुक वॉल पर जैसे ही यह सूचना आम हुई, कई लोगों ने सुझाव भी दिए हैं। माही की आइडी कहां से हैक हुई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें