फोटो गैलरी

Hindi Newsबर्गर किंग का भारत में पहला आउटेलेट दिल्ली में

'बर्गर किंग' का भारत में पहला आउटेलेट दिल्ली में

अमेरिका के फास्ट फूड नेटवर्क 'बर्गर किंग' वर्ल्डवाइड ने अगले तीन महीने में भारत में 12 आउटलेट शुरू करने का ऐलान किया है।          हैमबर्गर बनाने वाली इस...

'बर्गर किंग' का भारत में पहला आउटेलेट दिल्ली में
एजेंसीSun, 09 Nov 2014 10:46 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के फास्ट फूड नेटवर्क 'बर्गर किंग' वर्ल्डवाइड ने अगले तीन महीने में भारत में 12 आउटलेट शुरू करने का ऐलान किया है। 
       
हैमबर्गर बनाने वाली इस कंपनी की भारतीय इकाई के मुख्यकार्यकारी राजीव वर्मन ने कहा है कि भारत वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ा बाजार बनने वाला है और उनकी कंपनी भारत को बहुत बड़ी संभावनाओं वाले देश के रूप में देख रही है। 
       
कंपनी ने भारत में प्रवेश के लिए पिछले वर्ष एवरस्टोन ग्रुप के साथ करार किया था। कंपनी राजधानी दिल्ली में अपना पहला आउटलेट शुरू करने वाली है। हैमबर्गर बनाने वाली इस कंपनी ने भारत के लिहाज से अपने मैन्यू में भी बदलाव किये हैं। वह भारत में मांस चिकेन और शाकाहारी सैंडवीच पेश करेगी। 
       
'बर्गर किंग' ने देर से भारतीय बाजार में प्रवेश किया है। इसकी प्रतिद्वंदी कंपनी मैक्डोनल्ड करीब दो दशक पूर्व यहां के बाजार में प्रवेश की थी और अब तक वह देश के छोटे शहरो तक पहुंच चुकी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें