फोटो गैलरी

Hindi Newsघोषणापत्र को अंतिम रूप देने में जुटी पार्टियां

घोषणापत्र को अंतिम रूप देने में जुटी पार्टियां

झारखंड में पहले चरण का चुनाव प्रचार 11 नवंबर से शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र जारी नहीं किया है। सभी पार्टियां इसे अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसके लिए सभी...

घोषणापत्र को अंतिम रूप देने में जुटी पार्टियां
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Nov 2014 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में पहले चरण का चुनाव प्रचार 11 नवंबर से शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र जारी नहीं किया है। सभी पार्टियां इसे अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसके लिए सभी पार्टियों में घोषणापत्र तैयारी समिति बनाई गई हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र तैयार है। जल्द ही उसे जारी कर दिया जाएगा। वहीं झामुमो नौ या दस नवंबर को घोषणा पत्र जारी कर सकता है। राजद ने दस को घोषणा पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार है, जिसे स्वीकृति के लिए केंद्रीय समिति के पास भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद जारी किया जाएगा। झाविमो ने घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। शुक्रवार या शनिवार तक जारी हो सकता है। आजसू पार्टी घोषणापत्र की जगह विधायक रिपोर्ट कार्ड और जनादेश पत्र लेकर जनता के बीच जाएगी।

राजद की बैठक: गुरुवार को राजद की बैठक हुई, जिसमें घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया गया। डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि दस को घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें