फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनाव से पहले रफ्तार भरने लगेगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

चुनाव से पहले रफ्तार भरने लगेगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

वाराणसी में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीब 12 बजे आगरा पहुंचे। उन्होंने आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के तारघर मैदान में...

चुनाव से पहले रफ्तार भरने लगेगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Nov 2014 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीब 12 बजे आगरा पहुंचे। उन्होंने आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के तारघर मैदान में आयोजित शू ट्रेड फेयर ‘मीट एट आगरा’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे रफ्तार भरने लगेगा।photo1

इसके अलावा उन्होंने आगरा के व्यापारियों की समस्याओं के त्वरति निस्तारण के लिए हाईपावर कमेटी बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रदूषित यमुना की सफाई करवाने और नदी पर एक पुल बनाने का वादा भी किया। तारघर मैदान में तीन दिन चलने वाले शू ट्रेड फेयर में इटली, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की, पुर्तगाल, ताइवान, चीन सहित 16 विदेशी कंपनियां शामिल हो रही हैं। फेयर में लगभग 252 स्टाल लग रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें