फोटो गैलरी

Hindi Newsडुमरी से भाजपा को जिताने का संकल्प

डुमरी से भाजपा को जिताने का संकल्प

डुमरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लालचंद महतो बुधवार को जिप सदस्य सह भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल से मिलने डुमरी पहुंचे। जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने डुमरी सीट...

डुमरी से भाजपा को जिताने का संकल्प
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Nov 2014 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

डुमरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लालचंद महतो बुधवार को जिप सदस्य सह भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल से मिलने डुमरी पहुंचे। जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने डुमरी सीट निकालने का संकल्प लिया। इस मौके पर अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष कामेश्वर पासवान व किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नवल तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने डुमरी विधानसभा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिये। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में पूर्ण बहुमत पार्टी को मिलेगी और स्थायी सरकार बनेगी।

इसके लिए पूरे प्रदेश की जनता मन बना लिया है। लालचन्द महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। क्षेत्र की दशा और दिशा सुधारने का काम भाजपा नेतृत्व के हाथों ही हो सकता है। जिप सदस्य श्री जायसवाल ने कहा कि डुमरी सीट जीतने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता तन मन से लगे हुए हैं। डुमरी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहरेगा और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन महतो, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश महतो, निर्मल जायसवाल, कृष्णकांत शर्मा, डुमरचन्द महतो, रवीन्द्र किशोर, महाबीर सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें