फोटो गैलरी

Hindi News आंदोलन करंगे चुनाव में चलेंगे

आंदोलन करंगे चुनाव में चलेंगे

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जायें। यह किसी भी समय संभावित है। प्रदेश में भाजपा विपक्ष में है, तो इसके कार्यक्रमों में विपक्ष की आक्रामकता भी झलकनी चाहिए। जन समस्याओं को...

 आंदोलन करंगे चुनाव में चलेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जायें। यह किसी भी समय संभावित है। प्रदेश में भाजपा विपक्ष में है, तो इसके कार्यक्रमों में विपक्ष की आक्रामकता भी झलकनी चाहिए। जन समस्याओं को लेकर उग्र आंदोलन होना चाहिए। आपस में विवाद है तो उसे बाजार में बहस का विषय न बनायें। पार्टी के अंदर उचित फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए। आपसी समन्वय संगठन का केंद्र बिंदु बने। कार्यक्रम को आधार बना कर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़े। यह उपदेश पहली बार रांची आये भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने प्रदेश पदाधिकारियों और मंच-मोरचों के अध्यक्षों को दी। वहीं पार्टी की प्रदेश प्रभारी करुणा शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को चेताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के विषय पर उनके बीच चर्चा नहीं होनी चाहिए। यह राष्ट्रीय नेताओं का विषय है और उनके लिए ही छोड़ दिया जाना चाहिए। नेताद्वय ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में उपरोक्त चेतावनी और सुझाव दिये। उधर बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि पार्टी पानी और बिजली की समस्या को लेकर 12 से 23 मई तक सीएम हाउस का घेराव करगी। कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। इसमें प्रतिदिन दो जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी रणनीति तय करने के लिए पांच मई को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और मंच-मोरचों के अध्यक्षों की बैठक होगी। दो मई को महंगाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनायेंगे। आम जनता और व्यवसायियों से इसमें सहयोग का आग्रह करंगे। उनसे दुकान बंद रखने का आग्रह करंगे। इस हड़ताल से स्कूल-कॉलेज, यातायात और आवश्यक सेवा प्रभावित हीं होंगी। 10 मई को नमन शहीद यात्रा के समापन अवसर पर शाम पांच बजे से प्रखंड और मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शाम 6.57 मिनट से अगले 57 सेकेंड तक मौन रह कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, पार्टी विधायक दल के नेता अजरुन मुंडा, सौदान सिंह, प्रसन्न मिश्र, रांन पटेल, सरयू राय, रघुवर दास, रामटहल चौधरी, दुखा भगत, चंद्रमोहन प्रसाद, सत्यानंद भोक्ता, विरंची नारायण, अनंत ओझा, माया सिंह और अन्य विशेष रूप से उपस्थित हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें