फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनाव कार्य के प्रशिक्षण के लिए तिथियों की घोषणा

चुनाव कार्य के प्रशिक्षण के लिए तिथियों की घोषणा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अबु बक्कर सिद्दीख पी के द्वारा सभी स्तर पर प्रशिक्षण दिये जाने की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है। 8 नवंबर को माधव सभागार में प्रथम पाली सुबह...

चुनाव कार्य के प्रशिक्षण के लिए तिथियों की घोषणा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Nov 2014 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अबु बक्कर सिद्दीख पी के द्वारा सभी स्तर पर प्रशिक्षण दिये जाने की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है। 8 नवंबर को माधव सभागार में प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण होगा। जबकि दूसरे पाली 2 बजे से 5 बजे तक माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह प्रखंड स्तर पर प्रथम चरण में 10 नवंबर को पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी-1 का प्रशिक्षण 11 बजे से 6 बजे तक प्रखंड मुख्यालयों में तथा मतदान पदाधिकारी-2 एवं मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण 11 नवंबर को प्रखंड मुख्यालयों में होगा।

द्वितीय चरण में जिला स्तर पर पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी-1 का प्रशिक्षण 13 और 14 नवंबर को महिला कॉलेज 11 बजे से 5 बजे तक होगा। मतदान पदाधिकारी-2 एवं मतदान पदाधिकारी-3 का प्रशिक्षण 17 से 19 नवंबर तक महिला कॉलेज में 11 बजे से 5 बजे तक होगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रथम का प्रशिक्षण 19 नवंबर को महिला कॉलेज में 11 बजे से 1 बजे तक होगा तथा माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 2 बजे से 5 बजे तक होगा। तृतीय चरण में जिला स्तर पर पीठासीन पदाधिकारी एवं सभी मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 11 से 25 नवंबर तक 11 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 26 नवंबर को महिला कॉलेज में 11 बजे से 5 बजे तक, माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 27 नवंबर को 11 बजे से 1 बजे तक माधव सभागार में तथा फोटोग्राफर एंड विडियोग्राफर का प्रशिक्षण 28 एवं 29 नवंबर को माधव सभागार में 11 बजे से 1 बजे तक किया जायेगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें