फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में केन्द्रीय मंत्री भी सुरक्षित नहीं : ललन

बिहार में केन्द्रीय मंत्री भी सुरक्षित नहीं : ललन

बिहार में केन्द्रीय मंत्री और सांसद भी सुरक्षित नहीं हैं। राज्य सरकार डीएम, एसपी और कमिश्नर की कुर्सी को भी बेच रही है। एसपी थाना बेचकर पैसे वसूल कर रहे हैं, तो डीएम घोटाला करके। ये बातें रालोसपा के...

बिहार में केन्द्रीय मंत्री भी सुरक्षित नहीं : ललन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Nov 2014 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में केन्द्रीय मंत्री और सांसद भी सुरक्षित नहीं हैं। राज्य सरकार डीएम, एसपी और कमिश्नर की कुर्सी को भी बेच रही है। एसपी थाना बेचकर पैसे वसूल कर रहे हैं, तो डीएम घोटाला करके। ये बातें रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ललन पासवान ने सासाराम में प्रेस वार्ता में कहीं।
श्री पासवान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को बिहार में एस्कॉर्ट पार्टी की सुरक्षा नहीं दी जाती है। पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे नीतीश कुमार ने हमारे नेता उपेन्द्र कुशवाहा व अरुण कुमार को
सुरक्षा नहीं देने की हिदायत दे रखी है। इस बात को खुद पुलिस के आला अधिकारी भी स्वीकार करते हैं। इनकी सुरक्षा दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं। कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ताधाम के विद्युतीकरण के लिए बिजली बोर्ड के सीएमडी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मार्च तक विद्युतीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समता पार्टी के तीन सौ कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। उनकी शहादत को याद करने के लिए रालोसपा आठ नवम्बर से बिहार में चार रथ यात्रा की शुरुआत करेगी। इस रथ यात्रा के जरिये नीतीश के कारनामों का भंडाफोड़ किया जाएगा। नीतीश किस तरह मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को प्रताड़ित कर रहे, इस मामले का भी खुलासा किया जाएगा। रालोसपा नेता ने कहा कि हम चाहेंगे कि उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार में ही अगली सरकार बने। लेकिन, इसका अंतिम फैसला एनडीए करेगा। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर, राजीव रंजन टुटुल, चितरंजन सिंह झुना, वीरेन्द्र तिवारी, ब्र२ाानंद चन्द्रवंशी मौजूद थे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सासाराम पहुंचने पर ललन पासवान का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें