फोटो गैलरी

Hindi Newsजापान के शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए मनमोहन

जापान के शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए मनमोहन

भारत-जापान संबंधों में योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान के शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह ऐसा सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेंगे। जापानी दूतावास के बयान...

जापान के शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए मनमोहन
एजेंसीMon, 03 Nov 2014 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत-जापान संबंधों में योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जापान के शीर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह ऐसा सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेंगे। जापानी दूतावास के बयान के अनुसार सिंह को जापान और भारत के बीच मित्रता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए द ग्रैंड कार्डन आफ द आर्डर आफ द पाउलोलिया फ्लावर पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

इसमें कहा गया है कि यह उच्च स्तरीय राष्ट्रीय पुरस्कार है। मनमोहन सिंह यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे। सिंह ने अपने बयान में कहा कि वह जापान की सरकार और लोगों के प्यार और स्नेह से वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारत-जापान के संबंधों को बढ़ता और मजबूत होता देखना है और न केवल प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल बल्कि लोक सेवा में अपने कैरियर के दौरान उन्होंने इसी उद्देश्य से काम किया था।

सिंह ने कहा कि भारत और जापान एशिया के उत्थान की साझा सोच रखते हैं। पिछले दशक में दोनों देशों ने साझा मूल्यों और साझा हितों के आधार पर नये संबंध कायम किये हैं। हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे साझा प्रयासों और पहल से हम द्विपक्षीय संबंधों को भविष्य में महान ऊंचाइयों पर पहुंचायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें