फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने 79 फीसदी सीटों पर पाई थी बढ़त

भाजपा ने 79 फीसदी सीटों पर पाई थी बढ़त

बीते लोकसभा चुनाव (2014) के परिणाम का आकलन हो, तो भाजपा ने 81 में से 56 सीटों पर बढ़त पाई थी। लगभग 79 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर उसका कब्जा था। उसे आधार मानकर भाजपा विधानसभा चुनाव में बहुमत पाने का...

भाजपा ने 79 फीसदी सीटों पर पाई थी बढ़त
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 03 Nov 2014 03:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते लोकसभा चुनाव (2014) के परिणाम का आकलन हो, तो भाजपा ने 81 में से 56 सीटों पर बढ़त पाई थी। लगभग 79 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर उसका कब्जा था। उसे आधार मानकर भाजपा विधानसभा चुनाव में बहुमत पाने का दावा कर रही है। हालांकि 2009 में भाजपा के लिये परिणाम उलट हुए थे।

2009 के लोकसभा चुनाव में उसने 57 सीटों पर बढ़त पाई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में 18 सीट पर सिमट गई थी। 2014 का लोकसभा चुनाव वर्तमान विधायकों की दृष्टि से बेहतर नहीं कहा जा सकता। 81 में 48 विधायक अपनी सीट नहीं बचा पाये। सिर्फ 33 विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी को बढ़त दिलाने में सफल रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें