फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन में भूस्खलन, 9 लोगों की मौत

चीन में भूस्खलन, 9 लोगों की मौत

चीन के युन्नान प्रांत में हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। रविवार को सात शव और बरामद हुए, जिसके बाद मलबे में दबे सभी नौ लोगों की मौत होने की पुष्टि हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक,...

चीन में भूस्खलन, 9 लोगों की मौत
एजेंसीMon, 03 Nov 2014 11:45 AM
ऐप पर पढ़ें

चीन के युन्नान प्रांत में हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। रविवार को सात शव और बरामद हुए, जिसके बाद मलबे में दबे सभी नौ लोगों की मौत होने की पुष्टि हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग के डोंगचुआन जिले में स्थित शियाओक्सिन गांव में पिछले मंगलवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नौ लोग मलबे में दब गए थे। घटना के बाद गुरुवार को दो शव बरामद हुए थे, शेष छह शव रविवार रात बरामद हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें