फोटो गैलरी

Hindi Newsडॉ. एलबीपी सिंह का निधन

डॉ. एलबीपी सिंह का निधन

जिले के पूर्व सिविल सर्जन (वर्तमान में लातेहार के जिला आरसीएच पदाधिकारी) डॉ. एलबीपी सिंह का रविवार सुबह साढ़े आठ बजे टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में निधन हो गया। मधुमेह के कारण वे करीब छह महीनों से...

डॉ. एलबीपी सिंह का निधन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Nov 2014 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के पूर्व सिविल सर्जन (वर्तमान में लातेहार के जिला आरसीएच पदाधिकारी) डॉ. एलबीपी सिंह का रविवार सुबह साढ़े आठ बजे टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में निधन हो गया। मधुमेह के कारण वे करीब छह महीनों से लगातार बीमार चल रहे थे, जिससे उन्हें ड्यूटी करने में भी परेशानी हो रही थी। इससे पूर्व भी वे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती हुए थे। डॉ. एलबीपी सिंह के निधन की सूचना पर दर्जनों डॉक्टर टीएमएच और सोनारी आवास पर एकत्र थे। सभी ने परिजनों को सांत्वना दी। दोपहर में परिजन शव लेकर पैतृक गांव चले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

किए उल्लेखनीय कार्य
मलेरिया पदाधिकारी रहते हुए डॉ. एलबीपी सिंह ने ही पहली बार जिले में मलेरिया मच्छरों के डेंजर जोन की शिनाख्त की थी
जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नए भवन में शिफ्ट और प्रसूति केंद्र में डॉक्टर व दंत चिकित्सक की नियुक्ति कराई
एंबुलेंस व ममता वाहन कहां है, यह जानने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत पांच वाहनों से सदर अस्पताल से की थी

डॉक्टरों ने जताया शोक
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह व जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. महेश्वर प्रसाद ने जिले के पूर्व सिविल सर्जन के असमय निधन पर शोक जताया। वहीं, रविवार शाम आईएमए के साकची स्थित कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के दर्जनों डॉक्टर शामिल हुए।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें