फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी का मिशन दस करोड़

मोदी का मिशन दस करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 10 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य की शनिवार को हाईटेक शुरुआत की। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल के जरिए मोदी सबसे पहले सदस्य बने।  वह अभी तक...

मोदी का मिशन दस करोड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Nov 2014 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के 10 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य की शनिवार को हाईटेक शुरुआत की। पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल के जरिए मोदी सबसे पहले सदस्य बने।  वह अभी तक गुजरात से सदस्य बनते रहे हैं।

हर जगह हो भाजपा का फूल: भाजपा के नए सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के गुलदस्ते में हर क्षेत्र, हर वर्ग के फूल को शामिल करना है। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी गांव ऐसा न रहे, जहां भाजपा का सदस्य न हो। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अभियान में सदस्यों की संख्या को तीन गुना करने का लक्ष्य घोषित किया।

रोमांचित क्षण: अपने संबोधन के दौरान मोदी ने कहा कि उनके लिए पार्टी का पहला सदस्य बनना उनके लिए रोमांचित करने वाला क्षण है। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में हर बूथ पर पीएम (प्राइमरी मेम्बर) के आह्वान से आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री बोले कि सत्ता में होने से भाजपा का हर कार्यकर्ता एक जनप्रतिनिधि भी है और उसे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

दुनिया देखे अभियान: प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आम सदस्यता अभियान नहीं होना चाहिए। पार्टी दुनिया के दलों की युवा शाखाओं को बुलाकर बताए कि कैसे सदस्य बनाए जा रहे हैं। इस पर शोध किए जाए कि लोकतांत्रिक प्रकिया से बने संगठन से लोग कैसे जुड़ते हैं।

अब राज्यवार शुरुआत: अभियान को अब राज्यवार शुरू किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत बड़े नेताओं को सदस्य बनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें