फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने वाट्सअप नंबर जारी किया

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने वाट्सअप नंबर जारी किया

स्वच्छ भारत अभियान को कारगर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) लोगों के लिए अब वाट्सअप नंबर जारी किया है। हुडा ने सोशल मीडिया के जरिए सेक्टरवासियों  में जागरूकता अभियान चलाने का...

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने वाट्सअप नंबर जारी किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Nov 2014 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वच्छ भारत अभियान को कारगर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) लोगों के लिए अब वाट्सअप नंबर जारी किया है। हुडा ने सोशल मीडिया के जरिए सेक्टरवासियों  में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

नागरिक कल्याण संगठनों (आरडब्ल्यू) द्वारा सेक्टरों में सुचारू ढ़ंग से सफाई व्यवस्था पर अमल नहीं करने को हुडा ने गंभीरता से लिया है। सेक्टरों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण  स्वच्छ भारत अभियान को सेक्टरों में कारगर बनाने के लिए हुडा लोगों से उनके क्षेत्रों की सफाई व्यस्था की स्थिति जानकारी लेगा। विभाग द्वारा जारी वा़ट्सअप नंबर 09555831832 पर कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र पड़े कूड़े का फोटो एवं अन्य जानकारी दे सकते हैं। हुडा प्रशासक अशोक सांगवान ने कहा कि सेक्टरवासी हुडा के वाट्सअप समूह में शामिल होकर गंदगी का फोटो और कैप्शन डाल सकते हैं। मैसेज मिलते ही विभाग द्वारा तत्काल जरूरी कदम उठाया जाएगा।

 बताया कि स्वच्छ भारत अभियान का दूसरा संस्करण एक से सात नवंबर तक चलाया जाएगा। विभागीय बैठक में शहर के दोनों एस्टेट ऑफिसर को अपने क्षेत्र के 25 गंदे सेक्टरों को चिंहित करने के बाद कूड़े का फोटो हुडा मुख्य प्रशासक के पोर्टल पर डालना होगा। उन स्थानों की सफाई हो जाने के बाद दोबारा फोटो अपलोड करना होगा। वहीं, सेक्टर 23 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक राणा कहते हैंकि यह अभियान तभी सफल होगा जब इसे नियमित तरीके से जारी रखा जाएगा। समाजिक कार्यकर्ता रुचिका सेठी ने भी हुडा के इस अभियान की सराहना की। साथ ही कहा कि अब देखना होगा कि हुडा विभाग कितना जल्दी समस्याओं का निवारण कर पाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें