फोटो गैलरी

Hindi Newsपिता ने गला दबाकर की बेटी की हत्या

पिता ने गला दबाकर की बेटी की हत्या

बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बाप ने 15 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गायब कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी की तो...

पिता ने गला दबाकर की बेटी की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Nov 2014 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बाप ने 15 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गायब कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी की तो घरवाले फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार झिकटिया के जयमंगल बिंद की बेटी सुनीता कुमारी गांव के ही सुनील बिंद के पुत्र चंदन राज से प्यार करती थी। ये बात जयमंगल को गवारा नहीं थी। उसने सुनीता को मना किया लेकिन वह नहीं मानी। गांव के कुछ लोगों ने इसमें पहल की और दोनों पक्षों के परिजनों को समझाया तथा सुनीता और चंदन को भी अलग रहने की सलाह दी। चंदन और सुनीता ने गांव वालों की बात नहीं मानी। वे शादी कर अपनी अलग दुनिया बसाना चाहते थे। सुनीता की मंशा भांपकर उसके पिता ने घरवालों के साथ मिलकर सुनिता की  हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। इसकी सूचना जब बाद में पुलिस को मिली तो वो सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मांझी ने बताया कि मामले की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मृतका के पिता जयमंगल बिंद, भाई कृष्णा बिंद, उदय बिंद, मां सहित आठ नामजद  सहित 6 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। सभी घरवाले फरार चल रहे हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और शव की भी खोजबीन की जा रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें