आज चार राज्य मना रहे हैं स्थापना दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा के लोगों को इन राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को कन्नड़ राज्योत्सव की बधाई...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा के लोगों को इन राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को कन्नड़ राज्योत्सव की बधाई देता हूं। कर्नाटक आने वाले वर्षो में प्रगति की नई ऊंचाइयां छुए। कन्नड़ राज्योत्सव प्रत्येक साल एक नवंबर को मनाया जाता है। एक नवंबर 1956 में कन्नड़ भाषी क्षेत्र को कर्नाटक राज्य में शामिल किया गया था।
मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर मैं वहां की जनता को बधाई देता हूं और राज्य की विकास की यात्रा में उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। छत्तीसगढ़ की स्थापना एक नवंबर, 2000 को हुई थी।
मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि मध्य प्रदेश आने वाले सालों में रिकार्ड विकास करे। मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा बड़ा राज्य है।
प्रधानमंत्री ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं हरियाणा दिवस पर हरियाणा की जनता को बधाई देता हूं। यह राज्य आने वाले सालों में असीमित विकास करे। हरियाणा का गठन इसी दिन 1966 को हुआ था।