फोटो गैलरी

Hindi News महाधिवेशन कल, तैयारी जोरों पर

महाधिवेशन कल, तैयारी जोरों पर

हरमू मैदान में पांच मई को ब्राह्मण महाधिवेशन हो रहा है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी समाज के प्रतिनिधि इस महाधिवेशन में हिस्सा लेंगे।ड्ढr ब्राह्मण महाधिवेशन...

 महाधिवेशन कल, तैयारी जोरों पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हरमू मैदान में पांच मई को ब्राह्मण महाधिवेशन हो रहा है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी समाज के प्रतिनिधि इस महाधिवेशन में हिस्सा लेंगे।ड्ढr ब्राह्मण महाधिवेशन के अध्यक्ष सह वनांचल पीठाधीश्वर श्री शिव चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्राह्मण विश्व के हितैषी रहे हैं। वह शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण शरीर रूपी अंग का सिर है। इसे जिंदा रखना समाज का कर्तव्य है। संयोजक मंडल के सदस्य उदय शंकर ओझा ने कहा कि झारखंड में ब्राह्मणों की संख्या 18 फीसदी है, लेकिन यह समाज एकाुट नहीं है। महाधिवेशन के माध्यम से राज्य के ब्राह्मणों को एक मंच पर आने का मौका मिलेगा। प्रेस कांफ्रेंस को यदुनाथ पांडेय, प्रतिभा पांडेय, अरूण कुमार पांडेय, वैदेही शरण मिश्र एवं बीएन तिवारी ने भी संबोधित किया। मौके पर संयोजक मंडली के राजेंद्र त्रिपाठी, चंद्रभूषण उपाध्याय, सुधांशु शेखर एवं उषा पांडेय शामिल थीं।ड्ढr

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें