फोटो गैलरी

Hindi News लॉरेटो की पूर्व छात्राओं का वार्षिक समारोह

लॉरेटो की पूर्व छात्राओं का वार्षिक समारोह

लॉरटो की पूर्ववर्ती छात्राओं की संस्था लारा के तत्वावधान में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें राजधानी के सात से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तीन...

 लॉरेटो की पूर्व छात्राओं का वार्षिक समारोह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉरटो की पूर्ववर्ती छात्राओं की संस्था लारा के तत्वावधान में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें राजधानी के सात से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तीन ग्रुप में आयोजित प्रतियोगिताओं में सब जूनियर ग्रुप में संत थोमस स्कूल को प्रथम, लॉरटो कान्वेंट को द्वितीय और डीपीएस को तृतीय पुरस्कार मिला। जूनियर ग्रुप में डीपीएस, केराली स्कूल और आर्मी स्कूल और सीनियर ग्रुप में डीपीएस, लॉरटो और संत थोमस स्कूल को क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला। रनिंग शील्ड डीपीएस स्कूल को मिला। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि रांची की मेयर रमा खलखो थीं। जज के रूप में मौसमी घोष, सुपर्णा बरुआ और शुक्ला गुहा उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष प्रतिमा बोस, निधि मोदी, प्रदीप मोदी, शर्मिष्ठा मजुमदार, वंदना राजगढ़िया, सिद्धार्थ राय और अन्य उपस्थित थे। अस्पताल शुरू करं हटिया कामगार यूनियन ने सरकार से एचइसी परिसर में इएसआइ अस्पताल शुरू करने की मांग की। यूनियन महासचिव लालदेव सिंह ने कहा कि एचइसी ने इसके लिए भवन दिया है। उसे अस्पताल को हैंडओवर कर इसे चालू करना चाहिए, ताकि कामगारों को इसका लाभ मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें