फोटो गैलरी

Hindi News 29 पाक कैदियों को छोड़ेगा भारत : बर्नी

29 पाक कैदियों को छोड़ेगा भारत : बर्नी

पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने रविवार को कहा कि भारतीय जेलों में बंद 2पाक कैदियों को भारत सरकार रिहा करने पर राजी हो गयी है। पाकिस्तान में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की...

 29 पाक कैदियों को छोड़ेगा भारत : बर्नी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने रविवार को कहा कि भारतीय जेलों में बंद 2पाक कैदियों को भारत सरकार रिहा करने पर राजी हो गयी है। पाकिस्तान में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलवाने के लिए अभियान चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले बर्नी ने कहा कि ये 2पाक कैदी उन 16में से हैं जो भारतीय जेलों में बंद हैं। इनमें 1मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और 2महिलाएं हैं। बर्नी को अपनी हाल की भारत यात्रा के दौरान इन 16पाकिस्तानी कैदियों की सूची मिली थी। बर्नी ने कहा कि उन्हें भारत सरकार की ओर से यह आश्वासन भी मिला कि अगर अंसार बर्नी ट्रस्ट इन कैदियों की राष्ट्रीयता साबित कर दे और नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग इन्हें यात्रा दस्तावेज उपलब्ध कराने को तैयार हो जाए तो, कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा। ट्रस्ट ने पाक मीडिया में यह सूची प्रकाशित की थी और कुछ कैदियों के परिवारों को खोज कर उनकी राष्ट्रीयता साबित करने की भी कोशिश की। इसका विस्तृत ब्यौरा पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय और नई दिल्ली में पाक उच्चायोग को भी ोजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें