फोटो गैलरी

Hindi News मोस्ट वांटेड बंगटा मंडल सहित 3 गिरफ्तार

मोस्ट वांटेड बंगटा मंडल सहित 3 गिरफ्तार

नाथनगर व बिहपुर थानाक्षेत्र के दियारा इलाके का मोस्ट वांटेड बंगटा मंडल अपने दो साथियों के साथ रविवार की अहले सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद मोहनपुर दियारा से पकड़ा गया। बंगटा मंडल जिले के टॉप टेन...

 मोस्ट वांटेड बंगटा मंडल सहित 3 गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नाथनगर व बिहपुर थानाक्षेत्र के दियारा इलाके का मोस्ट वांटेड बंगटा मंडल अपने दो साथियों के साथ रविवार की अहले सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद मोहनपुर दियारा से पकड़ा गया। बंगटा मंडल जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है। नाथनगर थाना पर पत्रकारों को एसपी कुंदन कृष्णन ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि बंगटा मंडल रात के समय मोहनपुर दियारा स्थित बासा पर साथियों के साथ रुकता है। शनिवार को ट्रेनी एसपी सुजीत कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में इंस्पेक्टर, दारोगा एबी.राय, बलराम प्रसाद, पारसनाथ तिवारी, यूएन सिंह और दस सैप जवानों शामिल किया गया।ड्ढr ड्ढr सुबह चार बजे पुलिस टीम ने बंगटा मंडल के बासा की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। चारों ओर से घिर जाने के कारण बंगटा मंडल ने राइफल के साथ हाथ खड़े कर दिए। बंगटा के अलावा पुलिस ने खरीक थानाक्षेत्र के निरांन नगर गांव के किरानी मंडल और बैरिया दियारा के भुट्टो मंडल को भी दबोच लिया। बंगटा मंडल पर नाथनगर थाने में हत्या, लूट, रंगदारी और जानलेवा हमले के दस मामले दर्ज हैं। नवगछिया पुलिस जिला के खरीक और बिहपुर थाने में भी सात मामले दर्ज हैं। पिछले आठ साल से पुलिस इसे को तलाश रही थी। पिछले साल एक नवंबर की रात बंगटा मंडल ने बैरिया बिंद टोली में एक दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें