फोटो गैलरी

Hindi News मलकीत सिंह को ब्रिटिश सम्मान

मलकीत सिंह को ब्रिटिश सम्मान

ााने-माने भांगड़ा गायक मलकीत सिंह को ब्रिटिश साम्राज्य के अवार्ड ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर (एमबीई) से सम्मानित किया गया है। वह यह सम्मान पाने वाले पहले पंजाबी सिंगर हैं। मलकीत को बकिंघम पैलेस में यह...

 मलकीत सिंह को ब्रिटिश सम्मान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ााने-माने भांगड़ा गायक मलकीत सिंह को ब्रिटिश साम्राज्य के अवार्ड ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर (एमबीई) से सम्मानित किया गया है। वह यह सम्मान पाने वाले पहले पंजाबी सिंगर हैं। मलकीत को बकिंघम पैलेस में यह सम्मान महारानी एलिजाबेथ के हाथों प्रदान किया गया। इस मौके पर 12 अन्य भारतीयों को भी एमबीई और दो को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) से सम्माति किया गया। मलकीत सिंह ने बुधवार को यह सम्मान हासिल करने के बाद बताया कि वह खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सकते हैं। मलकीत सिंह के मुताबिक, उन्हें पारंपरिक भांगड़ा ड्रेस में देखकर महारानी एलिजाबेथ को बेहद खुशी हुई। महारानी ने मलकीत से उनकी पोशाक की तारीफ की और यह भी कहा कि उन्हें भारतीय संगीत बेहद पसंद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें