फोटो गैलरी

Hindi News विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं: नीतीश

विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं: नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए कार्यकर्ताओं से विकास कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है और कहा है कि राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यो को भी उनकी सहभागिता की जरूरत है। गुरुवार को...

 विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं: नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए कार्यकर्ताओं से विकास कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है और कहा है कि राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यो को भी उनकी सहभागिता की जरूरत है। गुरुवार को मुख्यमंत्री एनडीए कार्यालय में जदयू-भाजपा कार्यकर्ताओं की लगभग ढाई घंटे तक बातें सुनी। उनकी समस्याओं को जाना और उसपर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।ड्ढr ड्ढr मुख्यमंत्री दिन में लगभग 2.35 बजे एनडीए कार्यालय पहुंचे। उनके साथ एनडीए के संयोजक नंदकिशोर यादव एवं जल संसाधन मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। एनडीए कार्यकर्ता दो घंटे पूर्व से ही मुख्यमंत्री की प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि आज कार्यकर्ताओं की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम थी। मुख्यमंत्री सीधे हॉल में चले गए और लगभग पांच मिनट के बाद ही उन्होंने एक-एक कार्यकर्ताओं को बुलाना शुरू कर दिया। उन्होंने ‘वन टू वन’ कार्यकर्ताओं से बात की और उनसे उनके क्षेत्र का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विकास कार्यों की खामियों की भी जानकारी ली और उनसे ऐसी कमियों पर नजर रखने और सरकार को सूचित करने की भी अपील की। लगभग एक सौ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी और उन्हें कई सूचनाएं भी दीं।ड्ढr ड्ढr मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपने कर्तव्य का निवर्हन नि:स्वार्थ भाव से करने की अपेक्षा की और कहा कि समय पर और सही लोगों को सरकार अवश्य उचित स्थान देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए सक्रिय होने और उन्हें सरकार तक पहुंचाने को भी कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गड़बड़ी को दूर करने के लिए हर स्तर पर प्रयास होगा।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें