फोटो गैलरी

Hindi News शाहरुख की जोड़ीदार बनेंगी मॉडल अनुष्का

शाहरुख की जोड़ीदार बनेंगी मॉडल अनुष्का

आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के अपोजिट मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री की घोषणा कर दी गई है। दीपिका पादुकोण के बाद मॉडल अनुष्का शर्मा को पहली ही फिल्म में...

 शाहरुख की जोड़ीदार बनेंगी मॉडल अनुष्का
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के अपोजिट मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री की घोषणा कर दी गई है। दीपिका पादुकोण के बाद मॉडल अनुष्का शर्मा को पहली ही फिल्म में शाहरुख के अपोजिट मुख्य भूमिका निभाने का गौरव मिल रहा है। यशराज फिल्म्स के अध्यक्ष यश चोपड़ा ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख के साथ जोड़ी बेंगलुरु की 1वर्षीय अनुष्का बनाएंगी। यश चोपड़ा ने बताया, ‘‘पंजाब के छोटे शहरों में हम इसके लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। ऐसे में हमें अनुष्का मिली। उसका आत्मविश्वास देखकर हमें लगा यही वह है जिसकी हमें तलाश थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास अभिनय का अनुभव नहीं है, लेकिन हमें यकीन है कि वह शाहरुख के अपोजिट अच्छा अभिनय कर लेगी।’’ सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले आदित्य की दूसरी फिल्म ‘मोहब्बतें’ थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें