फोटो गैलरी

Hindi News जहानाबाद जेल ब्रेक लैपटॉप से

जहानाबाद जेल ब्रेक लैपटॉप से

पुलिस की मानें तो प्रमोद मिश्रा के पास से बरामद लैपटॉप से जहानाबाद जेलब्रेक की गुत्थी सुलझ सकती है। लैपटॉप का एक फोल्डर का नाम जहानाबाद जेलब्रेक है, जिसमें विभिन्न फाइलों में जेलब्रेक की घटना और बाद...

 जहानाबाद जेल ब्रेक लैपटॉप से
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस की मानें तो प्रमोद मिश्रा के पास से बरामद लैपटॉप से जहानाबाद जेलब्रेक की गुत्थी सुलझ सकती है। लैपटॉप का एक फोल्डर का नाम जहानाबाद जेलब्रेक है, जिसमें विभिन्न फाइलों में जेलब्रेक की घटना और बाद के तथ्यों के ब्योर के साथ जेल व जहानाबाद शहर का नक्शा भी मिला है।ड्ढr ड्ढr संभावना यह भी जतायी जा रही है कि जेलब्रेक की रणनीति तैयार करने वाले अगुवा नेताओं में प्रमोद महतो उर्फ बीबी जी भी था। धनबाद के विनोद नगर स्थित जिस ठिकाने से प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी, वहां से अन्य चीजों के साथ लेनोवा कंपनी का एक लैपटॉप भी बरामद हुआ था। जब लैपटॉप चालू किया गया तो छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गये। उसमें जहानाबाद जेलब्रेक के अलावा गिरिडीह शस्त्रागार लूटकांड, नवम कांग्रेस समेत अन्य कई महत्वपूर्ण नक्सली वाकयों की अलग-अलग फाइलें मिलीं। लैपटॉप को विशेषज्ञों के हवाले कर पुलिस उसमें लोड जानकारियों का ब्योरा हासिल करने के साथ कई कोडों का काट खोजने की भी जुगत में है। पुलिस लैपटॉप में छुपे रहस्यों की जानकारी हासिल करने का भी प्रयास करगी। चार जोन में बंटा रेड कॉरिडोरड्ढr धनबाद (संवाददाता)। पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा ने पुलिस पूछताछ में रहस्योद्घाटन किया कि भाकपा (माले) को चार जोनों में विभक्त कर सांगठनिक रूपरखा तैयार की गयी है। अदालत में समर्पित स्वीकारोक्ित बयान के मुताबिक 21 सितंबर 2004 को जब एमसीसी और पीडब्ल्यूजी का विलय हुआ और ताजा संगठन भाकपा (माले) अस्तित्व में आया तो उसे चार जोन में बांट दिया गया था। जोन के नाम दिये गये-इआरबी, सीआरबी, एनआरबी और साउथ वेस्ट आरबी। इआरबी जोन में बिहार, झारखंड, उड़ीसा और बंगाल को शामिल किया गया और इसकी कमान किशन दा को सौंपी गयी।ड्ढr सीआरबी में आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ को सम्मिलित कर उसका शीर्ष नेता सोनू को बनाया गया। साउथ वेस्ट आरबी में महाराष्ट्र और केरल को रखा गया और इसकी अगुवाई संतना को सुपुर्द हुई। एनआरबी को सबसे मुश्किल सांगठनिक चुनौती मिली और इसकी कमान संभाली धनबाद से गिरफ्तार प्रमोद मिश्रा ने। इस जोन में उत्तरी बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराचंल, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली को शामिल किया गया था, जहां संगठन का प्रभाव बढ़ाना था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें