फोटो गैलरी

Hindi News उड़ीसा में माआेवादियों ने पूर्व रणजी खिलाड़ी की हत्या की

उड़ीसा में माआेवादियों ने पूर्व रणजी खिलाड़ी की हत्या की

उड़ीसा के रायगढ़ जिले में गुरुवार देर रात माआेवादियों ने आंध्र प्रदेश टीम के एक पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी की गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माआेवादियों ने पूर्व रणजी खिलाड़ी...

 उड़ीसा में माआेवादियों ने पूर्व रणजी खिलाड़ी की हत्या की
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उड़ीसा के रायगढ़ जिले में गुरुवार देर रात माआेवादियों ने आंध्र प्रदेश टीम के एक पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी की गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माआेवादियों ने पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेन्द्र साहू की हत्या गुनुपुर थाना क्षेत्र के अनंर्गत गोथालपादर क्षेत्र में की। माआेवादियों को शक था कि वह पुलिस का मुखबिर था। उड़ीसा का रहने वाला साहू आंध्र प्रदेश की तरफ से क्रिकेट खेलता था। दस दिन पूर्व ही इस 28 वर्षीय खिलाड़ी की शादी हुई थी और गुरुवार रात वह अपने दोस्त के साथ पास की झील के किनारे बैठा था। इसी दौरान वहां आए चार अज्ञात लोगों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पिछले तीन माह में इस जिले में माआेवादियों ने यह तीसरी हत्या की है। माआेवादियों ने पांच वर्ष पहले मुखबिरी के संदेह में उसके पिता नरसिंह साहू की हत्या की थी। सूत्रों ने बताया कि वह काफी पहले से ही उग्रवादियों की हिट लिस्ट में था और इस मामले में उसने आंध्र प्रदेश तथा उड़ीसा पुलिस को अवगत करा दिया था लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें