Hindi News भाजपा सांसद अशोक अर्गल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
भाजपा सांसद अशोक अर्गल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी सांसद अशोक अर्गल के खिलाफ आज गिरफ्तारी वारंट जारी किया। गंजबासौदा के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आर एल करोरिया ने लगभग नौ वर्ष पुराने...
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी सांसद अशोक अर्गल के खिलाफ आज गिरफ्तारी वारंट जारी किया। गंजबासौदा के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आर एल करोरिया ने लगभग नौ वर्ष पुराने मामले में वारंट जारी किया। अधिवक्ता ताराचंद भावसार ने अदालत में सांसद की आेर से हाजिरीमाफी का आवेदन प्रस्तुत किया जिसे न्यायाधीश ने अस्वीकार करते हुए अर्गल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अभियोजन के अनुसार वर्ष 1में लोकसभा चुनाव के दौरान गंजबासौदा में एक मतदान केंद्र पर झगड़े के संबंध में भारतीय जनता पार्टी नेता अशोक अर्गल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।