फोटो गैलरी

Hindi News सहयोगियों को नाखुश कर समर्थन वापसी नहीं

सहयोगियों को नाखुश कर समर्थन वापसी नहीं

ांग्रेस के झारखंड प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि राज्य सरकार से समर्थन वापस लेना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है। केंद्र में जिन दलों के सहयोग से सरकार चल रही है, उन्हीं का समर्थन राज्य...

 सहयोगियों को नाखुश कर समर्थन वापसी नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ांग्रेस के झारखंड प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि राज्य सरकार से समर्थन वापस लेना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है। केंद्र में जिन दलों के सहयोग से सरकार चल रही है, उन्हीं का समर्थन राज्य सरकार को भी है। सहयोगी दलों को नाराज कर कांग्रेस कोई निर्णय नहीं लेगी। उन्होंने दुहराया कि मधु कोड़ा सरकार हरक मोरचे पर विफल है और कांग्रेस अपने पुराने स्टैंड पर कायम है। सहयोगी दलों से समर्थन वापसी के मुद्दे पर बातचीत चल रही है। माकन 16 मई को रांची में मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने राज्य की लुटिया डूबो दी है। झारखंड में कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं रही, इसलिए कांग्रेस पर दोषारोपण करना गलत है। जनता को उन दलों से सवाल करना चाहिए, जिन्होंने सत्ता में रहकर राज्य की हालत दयनीय बना दी है। देशभर में कानून व्यवस्था की सबसे बदतर हालत झारखंड में है। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने अपने खाते में कई उपलब्धियां दर्ज की है।ड्ढr नरगा, वनों पर अधिकार, अल्पसंख्यक, दलितों और पिछड़ोंे का कल्याण, इसे जनता को बताना होगा। इसके लिए जिला से लेकर प्रखंड तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। महंगाई पर माकन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारण महंगाई बढ़ी। यूपीए सरकार इसमें काफी हद तक अंकुश लगाने में सफल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें