फोटो गैलरी

Hindi News चेकिंग में 50 वाहन पकड़ाए

चेकिंग में 50 वाहन पकड़ाए

राजधानी के कुछ इलाकों में शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान जारी रहा। अन्य दिनों की तरह दुपहिया वाहन चालक ही यातायात पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस के निशाने पर रहे। खासकर बिना हेलमटे वालों की खैर नहीं...

 चेकिंग में 50 वाहन पकड़ाए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के कुछ इलाकों में शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान जारी रहा। अन्य दिनों की तरह दुपहिया वाहन चालक ही यातायात पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस के निशाने पर रहे। खासकर बिना हेलमटे वालों की खैर नहीं रही। अशोक राजपथ पर पीरबहोर थाने के सामने, स्टेशन गोलंबर, बेली रोड पर हड़ताली चौक, तारामंडल मोड़, कॉलोनी मोड़ समेत अन्य स्थानों पर हुई चेकिंग के दौरान 50 से अधिक वाहन चालकों को अवैध तरीके से परिचालन करते पकड़ा गया।ड्ढr ड्ढr हड़ताल जारीड्ढr पटना (हि.प्र.)। प्रदेश एम्बुलेंस सेवा संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। एसोसिएशन द्वारा सुबह से गांधी मैदान में एम्बुलेंसों को एकत्र कर खड़ा कर दिया गया। संघ के उपाध्यक्ष अशफाक अहमद ने बताया कि रविवार से सभी सदस्य अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेगे। इसके लिए गांधी मैदान में भूख हड़ताल और धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इधर राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा डायल 102 सेवा के तहत मरीजों को 10 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई।ड्ढr आर्म्स एक्ट में एक को कैदड्ढr पटना (हि.प्र.)। प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी कृष्ण मोहन तिवारी ने शनिवार को आर्म्स एक्ट के तहत आरोपित सोनी कुमार को दोषी पाते हुए उसे डेढ़ वर्ष का सश्रम कारावास और साढ़े सात सौ रुपया अर्थदण्ड की सजा दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें