फोटो गैलरी

Hindi Newsउपायुक्त ने दिए बाढ़ नियंत्रण के पुख्ता प्रबंधन के निर्देश

उपायुक्त ने दिए बाढ़ नियंत्रण के पुख्ता प्रबंधन के निर्देश

फरीदाबाद। कार्यालय संवाददाता। बरसात के मौसम के मद्देनज़र फरीदाबाद जिला क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण प्रबंधनों व उपाय को नशि्चित करने की दिशा में शुक्रवार को उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने प्रशासनिक...

उपायुक्त ने दिए बाढ़ नियंत्रण के पुख्ता प्रबंधन के निर्देश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 05 Jul 2014 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। कार्यालय संवाददाता। बरसात के मौसम के मद्देनज़र फरीदाबाद जिला क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण प्रबंधनों व उपाय को नशि्चित करने की दिशा में शुक्रवार को उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की और बाढ़ नियंत्रण प्रबंधनों पर विस्तृत प्रारूप तैयार करने निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण में कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान के प्रबंध सुनशि्चित किया जाए। फरीदाबाद जिला क्षेत्र में यमुना नदी पर बनाई गई विभिन्न ठोकरों, रिंग बांध तथा शहरी क्षेत्रों में नालों व निकासी व्यवस्था की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जलभराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रयुक्त होने वाले पम्प सेटांे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष,नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां तथा हेल्प लाईन की स्थापना के निर्देश भी दिए गए। बाढ़ की विकट परिस्थितियों के दृष्टिगत उपायुक्त ने सेना से भी संबंध स्थापित रखे जाने के निर्देश दिए। सूचनाओं के आदान-प्रदान में वायरलैस प्रणाली के प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पर्याप्त मात्रा में रेत के बोरों का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए।

मोटर बोट, नाव, लाइफ जैकेट, इमरजेंसी लाइट, जनरेटर व बचाव कार्य में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरणों की जानकारी भी ली। खाद्य सामग्री की उपलब्धता व वितरण, दवाओं की उपलब्धता व वितरण, और अन्य प्रकार की राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था के अतिरिक्त पर्याप्त विद्युत तथा पेयजल आपूर्ति का प्रबन्ध करने के उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें