फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस भाजपा नेता संजय को घोषित कर सकती है फरार

पुलिस भाजपा नेता संजय को घोषित कर सकती है फरार

ट्रांस हिंडन। वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता संजय सिंह को पुलिस जल्द ही फरार घोषित कर सकती है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों में लगातार दबशि...

पुलिस भाजपा नेता संजय को घोषित कर सकती है फरार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 05 Jul 2014 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता संजय सिंह को पुलिस जल्द ही फरार घोषित कर सकती है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों में लगातार दबशि दे रही है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार घोषित करने के बाद कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सीओ चतुर्थ अतुल यादव ने बताया कि पुलिस ने एनबीडब्लयूए ले लिया है और संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबशि दी जा रही है लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है।

वह लगतार जगह बदल रहा है। उन्होंने बताया कुछ दिनों तक अगर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो पुलिस उसे फरार घोषित कर देगी और कुर्की की प्रकिया शुरू कर देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें