फोटो गैलरी

Hindi Newsपहली बार राज्य में खुलकर बरसी बदरा

पहली बार राज्य में खुलकर बरसी बदरा

रांची। संवाददाता। कई दिनों से छिटपुट हो रही बारिश के बाद पहली बार मानसून पूरे प्रदेश में खुलकर बरसा। अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हुई। देर से ही सही लेकिन इसने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है।...

पहली बार राज्य में खुलकर बरसी बदरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Jul 2014 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता। कई दिनों से छिटपुट हो रही बारिश के बाद पहली बार मानसून पूरे प्रदेश में खुलकर बरसा। अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हुई। देर से ही सही लेकिन इसने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। कुछ जगहों पर घंटों बारिश हुई है। मानसून की इस सक्रियता से प्रदेश में अब आठ जिले औसत से अधिक बारिश की सूची में आ गए हैं।

अन्य जिलों में भी इस बारिश ने कमी को पूरा किया है। सबसे ज्यादा बारिश डुमरी में 148.2 मिलीमीटर हुई है। देवघर, सारठ, गिरिडीह में भी मानसून जमकर बरसा। हालांकि राजधानी में मात्र 27 मिलीमीटर बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बना सिस्टम अब पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र पर आ गया है। इससे यहां भी बारिश जोर पकड़ने लगी है। औसत बारिश में सुधारअब तक कम बारिश वाले आठ जिलों के औसत में सुधार हो गया है।

पाकुड़ में औसत से 45 फीसदी, पश्चिम सिंहभूम में 36, देवघर में 33, दुमका में 26, चतरा और साहबिगंज में सात और जामताड़ा में एक फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में बारिशडुमरी 148.2गिरिडीह 140.2देवघर 128.2सारठ 122.0मोहनपुर 122.3मधुपुर 93.5धनबाद 86.2तोपचांची 69.6दुमका 44.6चतरा 87.0बोकारो 33.4गोड्डा 50.4तिलैया 96.4रांची 27.8चक्रधरपुर 20.0जमशेदपुर 8.3डालटनगंज 5.4कोट-मौसम विभाग रांची के निदेशक बीके मंडल के अनुसार मानसून ट्रफ झारखंड के ऊपर से बंगाल की खाड़ी तक कायम है। इससे बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों के दौरान भी जमकर बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें