दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
भुरकुंडा। हमारे प्रतिनिधि। दुष्कर्म की शिकार सेंट्रल सौंदा निवासी पीड़िता ने भुरकुंडा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। गुरुवार को परिजन और वी पिपुल (ए ग्लोबल सोसायटी) संस्था के सदस्यों के साथ थाना...
भुरकुंडा। हमारे प्रतिनिधि। दुष्कर्म की शिकार सेंट्रल सौंदा निवासी पीड़िता ने भुरकुंडा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। गुरुवार को परिजन और वी पिपुल (ए ग्लोबल सोसायटी) संस्था के सदस्यों के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपी श्री भुईयां के परिजन केस के लिए दबाव डाल रहे हैं।
उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस संदर्भ में पीड़िता ने थाना में आवेदन भी दिया है। वहीं संस्था के सचवि टीएन सिन्हा, मुकेश कुमार, कांति शर्मा, रीता कुमारी, बबीता देवी, रेणु कुमारी, कुंचन सिंह, जेपी शर्मा आदि ने पुलिस से पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने और आरोपी श्रीभुईयां को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।