फोटो गैलरी

Hindi Newsआधीरात वैन चालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

आधीरात वैन चालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

 हाथरस। बुधवार की रात पुन्नैर के पास वैन चालक पर चार लोगों ने हमला बोल दिया। चालक कुछ समझ पाता। उससे पहले ही हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। अंधेरा का फायदा उठाकर हमलावरों ने कई राउण्ड...

आधीरात वैन चालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Jul 2014 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

 हाथरस। बुधवार की रात पुन्नैर के पास वैन चालक पर चार लोगों ने हमला बोल दिया। चालक कुछ समझ पाता। उससे पहले ही हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। अंधेरा का फायदा उठाकर हमलावरों ने कई राउण्ड फायरिंग की। इससे चालक के छर्रे लग गए। गोली कार में भी लगी। सुबह पुलिस घायल चालक को बागला अस्पताल लेकर आई।

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरामई निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र हेम सिंह के पास निजी मारुति वैन है। जिसे वह किराये पर चलाता है। बुधवार की रात को राजेन्द्र सिंह किसी पार्टी को बाहर ले गया था। रात के करीब बारह बजे उसने पुन्नैर गांव में लोगों को छोड़ दिया। उसके बाद जैसे ही वह पुन्नैर से थोड़ा आगे पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात होते ही राजेन्द्र सिंह गाड़ी के अंदर ही छुप गया।

एक गोली उसकी गाड़ी में लगी। राजेन्द्र सिंह के हाथ और चेहरे पर तमाम छर्रे लग गए। राजेन्द्र की मानें तो दो बाइक पर चार लोग सवार थे। कई राउण्ड फायर करने के बाद वह भाग निकले। हमलावरों को अंदाजा था कि इतनी फायरिंग होने के बाद वहजिंदा नहीं रहा होगा। रात को राजेन्द्र जैसे-तैसे अपने घर पहुंच गया। सुबह वह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस राजेन्द्र को बागला अस्पताल लेकर आई। यहां उसका उपचार कराया।

राजेन्द्र चालक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में लगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें