बलिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर बांसडीह रोड-सोनवानी मार्ग का एक सप्ताह में निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रुस्तमपुर गांव के श्रीराम सिंह के दरवाजे पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि इस सड़क की दोनों पटिरयों पर एक साल से िमट्टी व गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह में सड़क ठीक नहीं हुए तो अनशन-प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में धनंजय सिंह, भगवान सिंह, सत्यदेव सिंह, अभिषेक यादव, मनोज सिंह, नारद जी सिंह, गोपाल सिंह, अनिल सिंह थे।