दयालपुरम में शराबी ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
खतौली। एक शराबी युवक ने पॉश कालोनी दयालपुरम में बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया। एक फौजी के घर के सामने फायरिंग कर कालोनी में दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस ने शराबी को हिरासत में ले लिया। बुधवार...
खतौली। एक शराबी युवक ने पॉश कालोनी दयालपुरम में बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया। एक फौजी के घर के सामने फायरिंग कर कालोनी में दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस ने शराबी को हिरासत में ले लिया। बुधवार रात्रि दयालपुरम में एक शराबी युवक गाली-गलौच कर उत्पात मचा रहा था। जिसका कालोनी के ही एक फौजी ने विरोध किया। बताया गया है कि शराबी युवक ने उसके मकान के सामने कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की तडतडाहट से कालोनी में दहशत फैल गई।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपित युवक सुशील पुत्र गजराज को हिरासत में ले लिया। जिसका गुरुवार को पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। वही इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह फायरिंग से इंकार कर रहे है।