फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर भारत में मानसून की दस्तक, दिल्ली में बारिश

उत्तर भारत में मानसून की दस्तक, दिल्ली में बारिश

हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज यह जानकारी दी। आईएमडी के निदेशक बीपी यादव ने कहा कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई...

उत्तर भारत में मानसून की दस्तक,  दिल्ली में बारिश
एजेंसीThu, 03 Jul 2014 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज यह जानकारी दी। आईएमडी के निदेशक बीपी यादव ने कहा कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में कल से भारी बारिश हो रही है।
   
उन्होंने कहा कि वहां काफी आद्रता है और अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से हवाएं आ रही हैं, जो उत्तर भारत में मानसून के आगमन का संकेत है। कल और आज दिल्ली और राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के हिस्सों में बारिश हुई है।

लगातार तेज धूप और भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए मानसून के इंतजार की घड़ियां गुरुवार को खत्म हो गई। मानसून की पहली बारिश ने दिल्ली को न सिर्फ सराबोर कर दिया, बल्कि लगातार चढ़ रहे पारे को भी नीचे आने पर मजबूर कर दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आसार पिछले दो दिन से बढ़ गए थे। हवा में नमी ने इसे और मजबूत किया। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में मानसून की अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि मानसून में इस बार देरी जरूर हुई है, लेकिन अब कई जगहों पर मानसून की बारिश काफी अच्छी हो रही है और सूखे के आसार नहीं हैं। जून की मानसून की कमी अगले दो सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। अगले दो सप्ताह के दौरान न सिर्फ उत्तर भारत, बल्कि पूरा मध्य भारत भी मॉनसून की जद में होगा और जमकर बरसात होगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें