फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली-एनसीआर तक पहुंची मानसूनी बारिश

दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची मानसूनी बारिश

मानसून ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर  में जोरदार दस्तक दी। हालांकि मौसम विभाग ने आधिकारिक रूप से मानसून के पहुंचने का ऐलान नहीं किया है। इसकी तकनीकी खानापूर्ति के लिए वह दिल्ली के आसपास के इलाकों...

दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची मानसूनी बारिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Jul 2014 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

मानसून ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर  में जोरदार दस्तक दी। हालांकि मौसम विभाग ने आधिकारिक रूप से मानसून के पहुंचने का ऐलान नहीं किया है। इसकी तकनीकी खानापूर्ति के लिए वह दिल्ली के आसपास के इलाकों से बारिश के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।

पश्चिमी यूपी, राजस्थान, हरियाणा के आंकडे़ दखने के बाद मौसम विभाग गुरुवार को मानसून के पहुंचने का ऐलान करेगा। मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं कि यह मानसूनी बारिश जैसी है क्योंकि हवाएं मानसूनी हैं, जो बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रही हैं। लेकिन मानसून की आधिकारिक घोषणा से पहले आसपास के क्षेत्रों के बारिश और हवा के पैटर्न के आंकड़े भी एकत्र किए जाते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी यूपी गुजरात और तटीय आंध्र में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है जिससे सूखे की आशंका अब डिगने लगी है। माना जा रहा है कि यदि एक-दो दिनों में अच्छी बारिश होती है तो खेती कार्य को फिर गति मिलेगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें