फोटो गैलरी

Hindi Newsशिक्षा मित्रों को शिक्षक बनने तक होगा संघर्ष: अनिल

शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनने तक होगा संघर्ष: अनिल

देवरिया। निज संवाददाता। उ.प्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव का भलुअनी ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शिक्षा मित्रों ने फूल-माला से स्वागत...

शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनने तक होगा संघर्ष: अनिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Jul 2014 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता। उ.प्र. दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव का भलुअनी ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शिक्षा मित्रों ने फूल-माला से स्वागत किया। समारोह में शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने के लिए पूरी निष्ठा से संघर्ष करने की बात कही गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 वर्ष के कठिन परशि्रम और संघर्ष के बाद अब शिक्षक बनने का मौका मिला है। कुछ लोग समायोजन में रोड़ा अटका रहे हैं ऐसे लोगों की मंशा पूरी नहीं होने दी जाएगी।

जुलाई के अंत तक 58 हजार शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनने का नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। वशििष्ट अतिथि अंगद तिवारी व सूर्य प्रकाश मिश्र ने कहा शिक्षा मित्रों के संघर्षो की बदौलत शिक्षक बनने का मौका हासिल हुआ है। इनके ही बल पर प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।

बैठक का संचालन रवि प्रकाश मिश्र व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपिका, सुमन, वसुंधरा के स्वागत गीत से हुआ। इसमें विद्या निवास यादव, प्रवीण मणि त्रिपाठी, कृष्ण मोहन तिवारी, अमित सिंह, रघुपति मिश्र, अरविन्द यादव, बनारसी प्रजापति,मनोज जायसवाल, रामप्रताप चौरसिया, राकेश यादव, पुनीत मिश्र, विनोद यादव, त्रिलोकी जायसवाल, रामा यादव, अमित कुमार, बृजबिहारी, विजय प्रताप, गजानन्द यादव, विशुनदेव प्रसाद, उपेन्द्र शर्मा, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें