फोटो गैलरी

Hindi Newsसरकार ने एलपीजी, केरोसीन के दाम में बढ़ोतरी रोकी

सरकार ने एलपीजी, केरोसीन के दाम में बढ़ोतरी रोकी

सरकार ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश व केरल राज्य में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि पर बुधवार को रोक लगा दी। स्थानीय शुल्कों के चलते इन राज्यों में रसोई गैस महंगी हो गई थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने आज...

सरकार ने एलपीजी, केरोसीन के दाम में बढ़ोतरी रोकी
एजेंसीWed, 02 Jul 2014 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश व केरल राज्य में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि पर बुधवार को रोक लगा दी। स्थानीय शुल्कों के चलते इन राज्यों में रसोई गैस महंगी हो गई थी।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने आज इस आशय का आदेश जारी किया। इसके अनुसार राज्य विशेष शुल्कों को लेकर राज्य सरकारों के साथ लंबित परामर्श के मद्देनजर एलपीजी व केरोसीन के दाम में वृद्धि रोक दी जाए।

आधिकारिक बयान के अनुसार हालांकि जिन राज्यों में कीमतें घटी हैं, वहां इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रवेश शुल्क तथ चुंगीकर आदि के चलते इन राज्यों में एलपीजी के दाम बढ़े थे। केरल में रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 4.50 रुपये प्रति सिलेंडर, कर्नाटक में तीन रुपये, मध्यप्रदेश में 5.50 रुपये तथा उत्तरप्रदेश में एक रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें