फोटो गैलरी

Hindi Newsपूरी दुनिया की समस्या है लैंगिक असमानता फेसबुक

पूरी दुनिया की समस्या है लैंगिक असमानता: फेसबुक

फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सेंडबर्ग ने बुधवार को कहा कि शिक्षा व अवसरों में प्रगति के बावजूद स्त्री-पुरुष में भेदभाव पूरी दुनिया की समस्या है। सेंडबर्ग ने यहां कहा कि महिला जनसंख्या का...

पूरी दुनिया की समस्या है लैंगिक असमानता: फेसबुक
एजेंसीWed, 02 Jul 2014 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सेंडबर्ग ने बुधवार को कहा कि शिक्षा व अवसरों में प्रगति के बावजूद स्त्री-पुरुष में भेदभाव पूरी दुनिया की समस्या है।

सेंडबर्ग ने यहां कहा कि महिला जनसंख्या का उचित लाभ उठाए बिना कोई भी देश अपनी संभावनाओं का पूरा दोहन नहीं कर सकता। लैंगिक असमानता केवल भारत की समस्या नहीं है, यह किसी संस्कृतिक विशेष की दिक्कत नहीं है, बल्कि यह सभी संस्कृतियों में है। यह भारत में है तो अमेरिका में भी।

सेंडबर्ग पांच दिन की अपनी भारत यात्रा के दौरान फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेश द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल 18 देशों में महिला शासनाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुख पदों पर महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिहाज से भारत :28 प्रतिशत: के साथ अमेरिका से थोड़ा ही बेहतर है। अमेरिका में यह प्रतिनिधित्व 23 प्रतिशत है।

सेंडबर्ग ने कहा कि यह असमान प्रतिनिधित्व दुनिया भर की समस्या है। स्थानीय गांवों से लेकर कस्बों और कस्बों से लेकर संसद तक हमारा प्रतिनिधित्व करने वालों की पर्याप्त संख्या नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी जनसंख्या की पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर हम वास्तव में अपनी आर्थिक संभावनाओं से धोखा कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें