बहराइच। हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के विधान सभा के सामने प्रदर्शन के दौरान हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न् पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला।
शहर के दमकल कार्यालय के सामने भाजपा के जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र शुक्ला ने एक सात सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट हरिराम सिंह को सौंपा। मंगलवार की दोपहर में लगभग 12 बजे भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के घंटाघर चौक स्थित अति प्राचीन पाण्डवकालीन श्री सिद्धनाथ मन्दिर पर एकत्रित हुए।
यहां से एक जुलूस निकला। जो प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी करता हुआ घंटाघर चौक से पीपल तिराहे पहुंचा। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है।
यहां तक कि पुलिस कर्मी भी अराजक तत्वों की गोली का शिकार हो रहे हैं। चोरी, डकैती, अपहरध, हत्या, राजनीति की बाढ़ आ गई है। बलात्कारी महिलाओं से दुराचार करके पेड़ो पर लटका रहे हैं। आम अवाम अपराध के अलावा बिजली की कमी से त्रस्त है। इन सबका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने पर पुलिस कर्मी भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियों और रबर की गोलियों से प्रहार करते हैं। भाजपा राज्यपाल से मांग करती है कि प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त किया जाए।
इस अवसर पर श्यामकरन टेकड़ीवाल, राहुल राय, विद्या अग्रवाल, आभा गोयल, प्रभा सोनी, तृप्ता शर्मा, सुदामा मिश्रा, कैलासनाथ पाठक, विनोद कुमार रस्तोगी, रोहित अवस्थी, शवसिरेण सिंह, श्याम यदुवंशी, वीरेन्द्र मिश्र, मनोज मिश्रा, नन्हेंलाल लोधी, आनंद मिश्र, अशोक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। भाजयुमों ने की निन्दा बहराइच। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो मंदीप सिंह वालिया की अध्यक्षता में हुई। जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र शुक्ला रहे। बैठक में सोमवार को लखनऊ में भाजयुमों कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की भर्त्सना की गई।
इस अवसर पर दीपक सोनीदीपक सोनी दाऊ जी, सुमित खन्ना, आनंद गौड़, अनिल पाण्डे, रणविजय सिंह, सुवेद वर्मा, पवन जायसवाल, सुधीर सिंह, रमेश दुबे, गौरव वर्मा, बृजेश पाण्डे, अभिषेक वर्मा, राममोहन तिवारी, विशाल रूपानी आदि मौजूद रहे।