फोटो गैलरी

Hindi Newsजनशताब्दी एक्सप्रेस में 50 लाख की लूट

जनशताब्दी एक्सप्रेस में 50 लाख की लूट

रांची से पटना जा रही 12366 जनशताब्दी एक्सप्रेस में मंगलवार की रात करीब पौने आठ बजे भीषण लूट हुई। करीब 30 की संख्या में रहे अपराधियों ने हथियार के बल पर 73 यात्रियों से 50 लाख से अधिक की लूटपाट...

जनशताब्दी एक्सप्रेस में 50 लाख की लूट
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Jul 2014 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची से पटना जा रही 12366 जनशताब्दी एक्सप्रेस में मंगलवार की रात करीब पौने आठ बजे भीषण लूट हुई। करीब 30 की संख्या में रहे अपराधियों ने हथियार के बल पर 73 यात्रियों से 50 लाख से अधिक की लूटपाट की।

लुटेरे कोडरमा स्टेशन पर एसी कोच सी-2 में सवार हुए और वहां से ट्रेन खुलने के बाद लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में हथियार लहराए और यात्रियों से कहा कि ट्रेन को अगवा कर लिया गया है। हर लुटेरों के हाथ में हथियार देखकर यात्रियों के होश गुम हो गए। अपराधी कुछ मिनटों के बाद एक-एक यात्री को लूटने लगे। उनसे नगदी, मोबाइल, घड़ी, अंगूठी जैसे कीमती सामान लूट लिया। महिलाओं के जेवरात उतरवा लिए और एक-एक बैग को चेक किया।

जंक्शन पर पीड़ित यात्रियों ने सुनाई आपबीती
पीड़ित यात्रियों ने गया जंक्शन पर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ितों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि लुटेरे करीब 50 लाख से ऊपर के जेवरात, नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। कोडरमा से लूटपाट करते हुए लुटेरे गुरपा तक आए और पोल संख्या 426/17 पर चेन पुलिंग कर उतर गए। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने विरोध करने वाले यात्रियों को कप्ते के बट से मारकर घायल कर दिया। उनलोगों ने भय से रोने-चिल्लाने वाले बच्चाों की भी पिटाई की। जीआरपी थाने में गया के गेवाल बिगहा मुहल्ले के दयाल पेट्रोल पंप के पास नीरज भवन में रहनेवाले निवासी नारायण प्रसाद सिंह एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

एक यात्री से दस लाख की लूट
गया। जनशताब्दी के एसी कोच सी-टू में लूटपाट की हुई घटना में एक यात्री के दस लाख रुपये नकदी लूटे जाने की चर्चा है। हालांकि गया स्टेशन पर ट्रेन को रुकने के बाद कोई सवारी यह नहीं कह रहा था कि उसके दस लाख लूटे गए हैं। साथ रहे यात्रियों ने बताया कि कतिपय कारणों से वह दस लाख लूटे जाने की बात नहीं बता रहा था। वह यात्री कोडरमा स्टेशन पर ही सवार हुआ था। ऐसी भी चर्चा है कि इसी दस लाख के चक्कर में अपराधी ट्रेन पर सवार हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें