फोटो गैलरी

Hindi News केन्या में भीड़ ने 11 लोगों को जिंदा जलाया

केन्या में भीड़ ने 11 लोगों को जिंदा जलाया

पश्चिमी केन्या के किसाई क्षेत्र में भीड़ ने जादू टोना करने के आरोप में आठ महिलाआें समेत कम से कम 11 लोगों को जिंदा जला डाला है। पुलिस के उप प्रवक्ता चार्ल्स आेविन्को ने बताया कि जादू टोना करने के...

 केन्या में भीड़ ने 11 लोगों को जिंदा जलाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी केन्या के किसाई क्षेत्र में भीड़ ने जादू टोना करने के आरोप में आठ महिलाआें समेत कम से कम 11 लोगों को जिंदा जला डाला है। पुलिस के उप प्रवक्ता चार्ल्स आेविन्को ने बताया कि जादू टोना करने के संदेह में आठ महिलाआें और तीन पुरुषों की हत्या कर दी गई। उनके घरों को तहस-नहस कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने इन हत्याआें की पुष्टि करते हुए बताया कि रात के दौरान भीड़ ने घर-घर जाकर जादू टोना करने के संदिग्धों को जिंदा जला डाला। मारे गए लोगों की आयु 70 से 0 वर्ष के बीच थी, जबकि एक व्यक्ित 40 वर्ष के करीब था। पुलिस के मुताबिक किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें